जबलपुर: गोसलपुर पुलिस ने घेराबंदी कर रेत से लदा एक बिना नंबर का डम्पर जब्त किया है, जिसे चोरी की रेत का परिवहन करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। जबकि चालक पुलिस को देखकर फरार हो गया।थाना प्रभारी श्रीमती गाजीवती पुसाम ने जानकारी देते हुए बताया कि देवनगर से बुढागर की ओर जा रहे एक संदिग्ध बिना नंबर के डम्पर को बुढागर तालाब की मेढ़ के पास रुकने का इशारा किया गया।
डम्पर का अगला हिस्सा सफेद और बॉडी पीले रंग की थी, जिस पर एमडीटी लिखा हुआ था। जैसे ही पुलिस ने वाहन को रोका, चालक फुर्ती से नीचे उतरा और झाड़ियों व अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने जब डम्पर की तलाशी ली, तो वह अवैध रेत से पूरी तरह भरा हुआ पाया गया। रेत के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने चोरी की रेत सहित वाहन को तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया।
