आयुक्त ने निर्माणाधीन परिसरों का किया निरीक्षण

इंदौर: निगम आयुक्त ने आज सुपर कॉरिडोर के आगे बांगड़दा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन भवनों का दौरा किया । इस दौरान निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य में देरी करने पर फटकार लगाई । साथ ही काम तेजी से करने के निर्देश दिए।नगर निगम आयुक्त  क्षितिज सिंघल ने एयरपोर्ट क्षेत्र के बांगड़दा में सतपुड़ा,गिरनार एवं शिप्रा परिसर का निरीक्षण किया गया।

उक्त क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के भवनों का निर्माण चल रहा है। मौके पर  कुछ परिसरों में निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुसार पूरा होना नहीं पाया गया । इसको लेकर आयुक्त ने संबंधित ठेकेदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में देरी पर नाराजगी व्यक्त की । निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

आयुक्त सिंघल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों का उद्देश्य पात्र नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं ठेकेदारों को समन्वय के साथ कार्य तय समय-सीमा में कार्य पूरा करना अनिवार्य है।निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अर्थ जैन, उपायुक्त केशव सगर सहित जनकार्य और पीएमआरवाय विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Post

बेसमेंट में दुकानें, सड़कों पर खड़े होते वाहन

Wed Jan 21 , 2026
सीहोर।शहर में बने बहुमंजिला व्यवसायिक काम्प्लेक्स सुविधा नहीं बल्कि यातायात जाम और अव्यवस्था की बड़ी वजह बनते जा रहे हैं. नगर नियोजन के नियमों को ताक पर रखकर पार्किंग के लिए स्वीकृत बेसमेंट में अवैध रूप से दुकानें संचालित हो रही हैं, जिसके चलते ग्राहकों और दुकानदारों के वाहन सड़कों […]

You May Like