
इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में ऋण से जुड़ी संपत्ति पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है पुलिस ने कब्जा करने और ताला तोड़ने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है
पुलिस के अनुसार आशीष नगर स्थित शुभलाभ वैली निवासी पारस जैन (26) ने शिकायत में बताया कि राधाकृष्ण नगर कॉम्प्लेक्स के पास स्थित प्लॉट नंबर 8 (नया 260/1) पर ऋणी उर्मिला परमार और सह-ऋणी राजमल परमार ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है आरोप है कि दोनों ने संपत्ति का ताला तोड़कर उसमें जबरन प्रवेश किया और वहां निवास करना शुरू कर दिया यह संपत्ति ऋण से संबंधित बताई गई है मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
