हैदराबाद, लोकप्रिय रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ का रोमांचक सफर समाप्त हो गया है। इस सीजन का फाइनल मुकाबला जीतकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर श्रेया कालरा ने इतिहास रच दिया है और शो की विजेता का ताज अपने नाम किया है।
बड़े सितारों को मात देकर हासिल की जीत
फिनाले की इस कड़ी रेस में श्रेया ने टीवी की मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे और अभिनेता राम कपूर जैसे बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने अपने शानदार और स्मार्ट गेम-प्लान के दम पर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादे स्टारडम पर भी भारी पड़ सकते हैं।
संघर्ष और पर्सनल लाइफ का सफर
इंदौर में जन्मी एमबीए पास श्रेया ने टिकटॉक से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। शो के दौरान उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे कर दर्शकों का दिल जीता।

