
दमोह। दमोह पुलिस के लिए रविवार का दिन गौरव का रहा। पुलिस मुख्यालय से जारी सूची में जिले के 2 सूबेदारों को प्रमोशन देकर रक्षित निरीक्षक बनाया गया है।प्रमोट होने वालों में सूबेदार अभिनव साहू और सूबेदार श्रीमती आकांक्षा जोशी शामिल हैं, जो वर्तमान में दमोह में पदस्थ हैं। वहीं सूबेदार लाखन सिंह बघेल, जो पूर्व में दमोह में पदस्थ रहे और वर्तमान में नरसिंहपुर में पदस्थ हैं, उन्हें भी रक्षित निरीक्षक के पद पर प्रमोशन मिला है।तीनों अधिकारियों को प्रमोशन मिलने पर जिले भर में बधाई और शुभकामनाओं का दौर जारी है।वहीं यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को को कार्यवाहक जिम्मेदारी से मुक्ति मिलने और रक्षित/निरीक्षक बनने पर भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।पुलिस विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इन प्रमोशन से जवानों का मनोबल बढ़ेगा और जिले में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी।
