
सागर। नरयावली थाना अंतर्गत जरुवाखेड़ा पुलिस चौकी में स्थित ग्राम चांदामऊ में बीती रात एक कच्चे मकान में आग लग गई जिसमें मकान में सो रहे तीन-भाई बहन आग झुलस गए. तीनों को बीएमसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.
चौकी प्रभारी अनिल कुजूर से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात्रि में चांदामऊ निवासी मुकेश चढ़ार के कच्चे मकान में उस समय आग लग गई जब वह खेत पर रखवाली करने गया था और पत्नी किसी शादी समारोह में शामिल होने बाहर गई थी. घर में तीन बच्चे साक्षी 23 वर्ष, अनिल 18 वर्ष और कार्तिक 14 वर्ष सो रहे थे. कच्चे मकान में आग देख ग्रामवासियों ने पहले तो आग बुझाने का प्रयास किया फिर अंदर जाकर तीनों भाई-बहन को बाहर निकालकर 108 की मदद से बीएमसी में उपचार के लिए भेजेन की व्यवस्था कराई गई है.
