कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब मामले में 5 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

दमोह: पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत कुम्हारी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 175.5 लीटर अवैध शराब के मामले में पिछले 5 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदोरिया व एसडीओपी हटा सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कुम्हारी थाना पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र राय पिता कैलाश राय उम्र 31 वर्ष निवासी बिरौरा थाना पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी को दबोच लिया.

आरोपी थाना कुम्हारी के 175.5 लीटर अवैध शराब के प्रकरण में 5 माह से फरार चल रहा था.पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर आरोपी को निवाड़ी जिले से गिरफ्तार किया.आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय, आरक्षक 694 रामकिशोर, आरक्षक 134 बलवंत सिंह लोधी, आरक्षक 94 कपिल तिवारी थाना कुम्हारी का सहयोग रहा

Next Post

बिना काम कराए निकाल लिए 64 लाख; पूर्व BEO पर FIR और पेंशन रोकने की तैयारी

Wed May 20 , 2026
छतरपुर: विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की सेवानिवृत्ति से ठीक पहले शिक्षा विभाग में लाखों रुपये की गंभीर वित्तीय अनियमितता और गबन का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र के 16 शासकीय स्कूलों की मरम्मत और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृत की गई कुल 64 लाख रुपये की राशि […]

You May Like