पन्ना रोड से विपणन संघ और वेयरहाउस की शिफ्टिंग योजना पर लगी रोक

छतरपुर। शहर के व्यस्ततम पन्ना रोड स्थित विपणन संघ और प्रबंधक वेयरहाउस कार्यालय को शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित करने की प्रशासनिक योजना पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने पुनर्धनत्वीकरण योजना के तहत लगभग 4 एकड़ सरकारी भूमि को कमर्शियल उपयोग में लाने का प्रस्ताव दिया था, जिसकी कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब 120 करोड़ रुपये आंकी गई थी। इस प्रस्ताव पर मूल्यांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी, लेकिन किसान संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद शासन ने इसे मंजूरी नहीं दी है।

क्यों महत्वपूर्ण हैं दोनों परिसर

पन्ना रोड पर स्थित यह दोनों सरकारी परिसर कृषि आपूर्ति व्यवस्था के लिए आधार स्तंभ माने जाते हैं। यहां 8 बड़े गोदामों में लगभग 12,400 टन अनाज और खाद की भंडारण क्षमता है। इसके अलावा सीसी सड़क, पार्किंग, कार्यालय और आवासीय भवन जैसी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं।

किसानों को मिली राहत

यदि परिसर शहर से बाहर शिफ्ट होते, तो आसपास के गांवों के किसानों को खाद-बीज लेने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती। इससे समय और परिवहन लागत बढ़ती। योजना रुकने से किसानों ने राहत महसूस की है। विपणन संघ अब किसानों की सुविधा के लिए एक और काउंटर खोलने की तैयारी में है।

 

 

Next Post

साइबर पाठशाला में एसपी ने किया युवाओं को जागरूक

Fri Nov 7 , 2025
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण शाला छतरपुर में “यातायात एवं साइबर पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी जैन ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए और सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम में उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, बैंक […]

You May Like