यमन पर इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 46 हुई

सना 12 सितंबर (वार्ता) यमन के हूती-कब्जे वाली राजधानी सना और अल-जौफ प्रांत पर बुधवार को इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है जबकि 165 लोग घायल हुए हैं। हूती-संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार देर रात यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मृतकों में 11 महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं जबकि घायलों में 29 महिलाएं और 31 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुयी है।

इससे पहले बुधवार को इजरायल ने कहा कि उसकी वायु सेना ने हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया के मिसाइल लांचरों, शिविरों और मीडिया मुख्यालय पर हमला किया। इसके जवाब में श्री सरिया ने कहा कि मीडिया मुख्यालय और नागरिक ठिकानों पर कोई मिसाइल लांचर नहीं हुये थे। उन्होंने इजरायल पर नागरिक सुविधाओं और आवासीय घरों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण रखने वाले इस समूह ने जवाबी कार्रवाई में इजरायल पर हमले जारी रखने और युद्ध समाप्त करने तथा गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों पर नाकेबंदी लगाने के लिए दबाव बनाने की कसम खायी है।

हूतियों ने इजरायल पर नए मिसाइल और ड्रोन हमलों की गुरुवार को जिम्मेदारी ली, जिनके बारे में इजरायल ने कहा कि उन्हें रोक दिया गया।

 

Next Post

सुशीला कार्की ने पद और गोपनीयता की शपथ ली

Fri Sep 12 , 2025
काठमांडू। नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकीं सुशीला कार्की ने नये दायित्व का कार्यभार संभालते हुए पद और गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उच्च पदस्थ अधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे। सुशीला कार्की अपने निष्पक्ष और निर्भीक फैसलों […]

You May Like