गढ़ीमलहरा मंडल के अध्यक्ष बने आनंद चौरसिया

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने जिला छतरपुर के गढ़ीमलहरा मंडल के लिए आनंद चौरसिया को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए आनंद चौरसिया को मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी तथा संगठन को और मजबूत करने की अपेक्षा जताई।पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि आनंद चौरसिया के नेतृत्व में गढ़ीमलहरा मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

Next Post

पंचकुइया मुक्तिधाम में विवाद: एक परिवार की अस्थियां दूसरे ले गए, सूचना पर पुलिस पहुंची

Sat Mar 7 , 2026
इंदौर: पश्चिमी क्षेत्र स्थित पंचकुइया मुक्तिधाम पर टोकन व्यवस्था में गड़बड़ी के कारण शनिवार सुबह विवाद की स्थिति बन गई. जानकारी के अनुसार एक ही नम्बर का टोकन तीन अलग-अलग मृतक परिवारों को दे दिया था, जो विवाद का कारण बना.प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह जब एक परिवार मृतक […]

You May Like

मनोरंजन