बड़वानी में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए

बड़वानी, 04 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय पर आज शाम हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

बड़वानी के अजय कानूनगो ने बताया कि आज शाम करीब 5़ 10 बजे उनकी पत्नी कपड़ों पर प्रेस कर रही थी अचानक उन्होंने घर के मटके में कंपन देखा। वहीं, उनके पड़ोस में रहने वाले भाई अवधेश के मकान के बर्तनों में भी कंपन आया, जिसके चलते तत्काल घर से बाहर निकले। इसी तरह शहर के व्यवसायी हेमंत अग्रवाल ने बताया कि वह अपने कार्यालय में बैठे थे अचानक हलचल हुई और सीलिंग फैन भी हिला।

बड़वानी की प्रभारी कलेक्टर काजल जावला ने बताया कि आधिकारिक तौर पर प्रशासन को इसकी सूचना नहीं मिली है लेकिन अलीराजपुर में 5 बजकर 10 मिनट और 7 सेकंड पर 3.5 तीव्रता का भूकंप जरूर रिकॉर्ड हुआ है। इसका अभिकेंद्र इंदौर से 164 किमी दूर वेस्ट साउथ वेस्ट अलीराजपुर में 22.07 डिग्री अक्षांश और 74.42 डिग्री देशांतर पर धरती से 10 किलोमीटर गहरायी पर है। उन्होंने कहा वे इसकी और जानकारी पता कर रही हैं।

Next Post

पहलगाम हमले का सटीक और तत्परता से जवाब दे सरकार: प्रियंका

Sun May 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलगाम हमले पर रविवार को कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ी है और वह जो भी निर्णय देगी कांग्रेस उसका समर्थन करेगी इसलिए सरकार को इस हमले का तत्परता से जवाब देना चाहिए। सुश्री […]

You May Like