जबलपुर: शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति जानने सोमवार को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त प्रीति यादव ने पी.डब्लू.डी. एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली। इस अवसर पर दोनों विभागों के अधिकारियों ने प्रचलित और प्रस्तावित कार्यो की जानकारी दी, जिसके बाद महापौर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 जुलाई तक विधिवत होने वाले कार्यों का कैलेन्डर तैयार कर प्रशासनिक अधिकारियों से अनुमोदित कराते हुए मेरे समक्ष प्रस्तुत करें।
महापौर ने दो टूक शब्दों में कहा कि 15 जुलाई के बाद उद्यान विभाग के अधिकारियों से बात नहीं की जायेगी उनके विरूद्ध प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए उद्यान विभाग के कार्यों से छुट्टी कर दी जायेगी। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने उद्यान और लोककर्म विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बताया कि उनका विशेष फोकस सिटी ब्यूटिफिकेशन और गुणवत्ता पूर्वक निर्माण कार्यो पर है। इन कार्यो में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।
50 करोड़ के भूमिपूजन और होंगे
महापौर के अनुसार जुलाई माह में शहर के भीतर 50 करोड़ रूपये के भूमिपूजन और लोकार्पण होगें। बैठक में महापौर ने 21 करोड़ रुपएा के स्वीकृत कार्येां में तेजी लाने अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही कहा कि 4 करोड़ रूपये की लागत से कचनार सिटी मार्ग का निर्माण कार्य ,1 करोड़ रूपये से अधिक की राशि से स्नेह नगर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होगा और साथ ही सिटी ब्यूटीफिकेशन में पेबर ब्लॅाक, लैंण्ड स्कैपिंग, फाउंटेन लगाने के साथ-साथ शहर में 12 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
