नववर्ष पर चंबल अंचल में रहेगा सख्त पहरा, हाई अलर्ट जारी

ग्वालियर:नववर्ष 2026 के जश्न के दौरान ग्वालियर चंबल अंचल में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगी। पुलिस ने सभी पुलिस अधिकारियों को सघन गश्त, चेकिंग और सतर्क निगरानी के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। होटल, ढाबे, क्लब, सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख चौराहों पर लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी।

असामाजिक तत्वों, हुड़दंग, अवैध शराब, नशे में वाहन चलाने और शांति भंग करने वालों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नववर्ष का जश्न शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके।

Next Post

खाद लेकर जा रहा ट्रक पलटा, केबिन में फंसे ड्राइवर की मौत

Tue Dec 30 , 2025
मुलताई:नेशनल हाईवे छिंदवाडा रोड पर लावाघोघरी की पास खाद लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है। जिससे ट्रक चालक की केबिन में फसने से मौत ही गई। बताया जाता है ट्रक छिंदवाड़ा की ओर खाद की बोरिया लेकर जा रहा था, छिंदवाडा हाईवे पर लावाघोगरी की समीप […]

You May Like