मोगादिशु, 12 दिसंबर (वार्ता) सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से 40 किलोमीटर (24.8 मील) दूर अफगोये शहर के पास सोमाली विशेष बलों के एक अभियान के दौरान 30 से ज़्यादा आम लोग मारे गए और 100 से ज़्यादा घायल हुए हैं।
सोमालिया के गारोवे अखबार ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि विशेष बलों ने मंगलवार शाम को आतंकवादियों को लक्षित करके एक अभियान चलाया था। लेकिन स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में कोई आतंकवादी नहीं था। रिपोर्ट में कहा गया कि सुरक्षा बलों के अभियान में कुछ इमारतें तबाह हो गईं और सैकड़ों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े। रिपोर्ट में बताया गया कि सोमालिया की सेना की दानब ब्रिगेड को पहले अमेरिका-अफ्रीका कमांड के प्रशिक्षक ने प्रशिक्षित किया था।
