भेरूघाट के मोड़ पर कार पलटी, चार लोग घायल

इंदौर: इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे चार लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए. भेरूघाट के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार चारों लोग घायल हो गए.हादसा सिमरोल थाना क्षेत्र में भेरूघाट के समीप हुआ. पुलिस के मुताबिक इंदौर निवासी चार लोग बुधवार रात करीब 11 बजे कार से ओंकारेश्वर के लिए निकले थे. रास्ते में भेरूघाट के पास डबल मोड़ पर कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटी खा गई.

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. पुलिस के पहुंचने से पहले ही आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया. कार पलटने के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई थी. सूचना मिलने पर सिमरोल पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

Next Post

इस्तांबुल में छुट्टियों के मौसम में हमले की योजना बनाने के आरोप में 115 लोग गिरफ्तार

Thu Dec 25 , 2025
इस्तांबुल, 25 दिसंबर (वार्ता) तुर्की पुलिस ने गुरुवार को आतंकवाद निरोधक अभियान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के 115 संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने कहा कि उन पर देश में हमले करने की योजना बनाने का आरोप है। इस्तांबुल के मुख्य सार्वजनिक अभियोजक कार्यालय ने कहा कि गिरफ्तारी […]

You May Like