उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर

मुंबई,18 सितंबर (वार्ता) उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने अभिनेता एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित आर. माधवन को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करते हुए नया अभियान ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ शुरू किया है।बैंक के अनुसार, अभियान का उद्देश्य ‘स्मॉल’ शब्द से जुड़ी उस धारणा को बदलना है, जिसके कारण बैंक की सेवाओं और पहुंच को सीमित समझा जा सकता है।
आर. माधवन ने कहा कि उज्जीवन से जुड़ने से पहले उन्होंने बैंक और उसकी यात्रा के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि बैंक के बारे में जानने के बाद उन्हें इसके साथ जुड़ने का विश्वास मिला और “उनके बारे में कुछ भी छोटा नहीं है।” अभियान का प्रसार टेलीविजन, प्रिंट, डिजिटल, ओटीटी, कनेक्टेड टीवी, आउटडोर, सोशल मीडिया और बैंक की शाखाओं के माध्यम से किया जाएगा।

.....

Next Post

कूनो प्रोजेक्ट के 4 साल पूरे होने पर बढ़ा चीतों का कुनबा

Fri Sep 18 , 2026
श्योपुर/ग्वालियर। प्रोजेक्ट चीता के 4 साल पूरे होने के एक दिन बाद आज 18 सितंबर को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में भारत में जन्मी मादा चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए इसे चीता प्रोजेक्ट […]

You May Like