शाह ने दो महत्वपूर्ण संस्थानों का किया उद्घाटन

रायपुर 22 जून (वार्ता) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साेमवार को यहां दो महत्वपूर्ण संस्थानों का उद्घाटन किया।

श्री शाह ने आज जिस विश्वविद्यालय की शुरुआत की हैं उसमें फोरेंसिक विज्ञान, खोजी विज्ञान और अपराध विज्ञान में विशेषज्ञता (एक्सपर्ट) का कोर्स करवाया जाता है। नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की स्थापना 2009 में हुई थी। यहां से पढ़कर स्टूडेंट फोरेंसिक वैज्ञानिक, फोरेंसिक विश्लेषक, फोरेंसिक मनोवैज्ञानिक बनकर अपना करियर संवार पाएंगे। इससे पहले केंद्र सरकार गुजरात में भी ऐसे ही विवि चला रही है।

श्री अमित शाह रायपुर में सेंट्रल फोरेंसिक लैब का भी भूमिपूजन करेंगे। ये छत्तीसगढ़ की अपने सबसे हाईटेक फोरेंसिक लैब होगी। शेड्यूल के मुताबिक अमित शाह शाम 4.20 बजे से 6.20 बजे तक होटल मेफेयर में बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 6.50 से 7.50 तक होटल मेफेयर में भी अलग-अलग विभागों की बैठक करेंगे।

Next Post

खंडवा में 30 जून को होगा जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन

Sun Jun 22 , 2025
भोपाल, 22 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल हमारी पहली जरूरत है। वर्षा जल का संचयन और उसका संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार ने इसी दिशा में कदम बढ़ाकर जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया है। यह सिर्फ एक अभियान नहीं, […]

You May Like