
इंदौर.संयोगितागंज पुलिस ने छह महीने पुरानी घर में हुई जेवर चोरी का खुलासा करते हुए पड़ोस में रहने वाली महिला और उसके सहयोगी सुनार को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से नो लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 3.37 लाख नकद जब्त किए हैं.
फरियादी रितेश साखला निवासी कंचनबाग ने अपने घर से जेवर चोरी होने की रिपोर्ट संयोगितागंज थाने में की थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कि जिसमें सामने आया कि फरियादी की पत्नी की सहेली चंचल मीणा का घर पर आना-जाना था, संदेह के आधार पर उससे पूछताछ की गई, लेकिन पहले वह जुर्म से इनकार करती रही.बाद में तकनीकी साक्ष्य और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर महिला ने कबूल किया कि उसने ही जेवर चोरी कर अपने परिचित नागदा में रहने वाले सुनार अंशुल जैन को बेच दिए थे. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एक मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, एक अंगूठी, कान के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी की गुजरी और 3.37 लाख रुपए नकद के साथ 12 लाख का माल जब्त कर लिए मामले में जांच शुरु की.
