बिछुआ और चांद क्षेत्र की दवा दुकानों पर जांच, कई को नोटिस जारी

छिंदवाड़ा. जिले में कफ सिरप से 21 बच्चों की मौत होने के बाद से जिले भर में एक के बाद एक दवाई की दुकानों की जांच की जा रही है. जांच में आनियमित्ताएं पाए जाने पर कई दुकानों के लायसेंस रद्द भी कर दिए गए है. विगत दिवस भी जांच टीम ने बिछुआ और चांद क्षेत्र में पहुंचकर दवाई की दुकानों की जांच की. प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार बिछुआ, पुलिस प्रशासन, औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा बिछुआ तहसील एवं चांद तहसील क्षेत्र की मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानों में दवाइयों के रखरखाव, अवसान तिथि बीत चुकी औषधियों के संधारण, पशु उपयोग वाली औषधियों के संधारण, विशेष तापमान पर स्टोरेज में रखने वाली दवाइयों का साधारण एवं बिल बाउचर की बारीकी से जांच गई . निरीक्षण के दौरान बिछुआ तहसील में मैसर्स बर्मा मेडिकल, मेसर्स सिद्धिविनायक मेडिकल, मेसर्स दीपक मेडिकल के निरीक्षण के दौरान चिन्हित औषधियों के क्रय विक्रय रिकार्ड के साथ तलब किया गया. दुकानदारों से मांगे गए जवाब से संतुष्ट ना होने पर संयुक्त टीम ने दुकानदारों को नोटिस जारी किया है. दुकानदारों के द्वारा नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के बाद टीम द्वारा आगे की कार्यवाही करेगी. निरीक्षण के दौरान जो फर्म बंद पाई गई है उन्हें सुचना पत्र चस्पा कर दुकान संचालन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है.

Next Post

देशी धान की 200 किस्में किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत 

Wed Nov 5 , 2025
सतना।जिले में आम, केला जैसे फलों और अनाजों की किस्में तो देखने को मिलती हैं। लेकिन जिस तरह यहां 200 से अधिक धान की परंपरागत किस्में संरक्षित हैं। वह क्षेत्र के किसानों के लिए ही नहीं कृषि वैज्ञानिकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं। यह बात सतना कलेक्टर डॉ. […]

You May Like