नौकरी का झांसा देकर महिला कर्मचारी से किया दुष्कर्म

इंदौर:शहर के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी ने पीड़िता को बेहतर नौकरी और वेतन वृद्धि का झांसा देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी लगातार उसे धमकाकर बुलाने लगा, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने अस्पताल जाना छोड़ दिया. जब पति ने कारण पूछा, तब पीड़िता ने आपबीती सुनाई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

कनाड़िया थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़िता एक निजी अस्पताल में अटेंडर के रूप में कार्यरत थी, जहां आरोपी अजय देवड़ा सुपरवाइजर के पद पर था. उसने पीड़िता को यह कहकर भरोसे में लिया कि वह उसे बड़े अस्पताल में अच्छी नौकरी दिला सकता है और सैलरी भी बढ़वा सकता है. बातचीत के दौरान वह बार-बार पीड़िता को कॉल कर लोकेशन पूछता और मिलने का दबाव बनाता.

शनिवार 5 अक्टूबर को अजय ने पीड़िता को फोन कर उसकी लोकेशन पूछी और कहा कि उसका भाई विजय उसे लेने आ रहा है. अस्पताल की शिफ्ट खत्म होने के बाद विजय उसे बाइक से अजय के घर, ग्राम कनाड़िया स्थित सुहाग होटल के पास लेकर गया. वहां पहुंचने के बाद विजय चला गया, और अजय ने पीड़िता को बड़ी नौकरी दिलाने का झांसा दिया. इसके बाद उसने जबरन दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसकी जान ले लेगा.

घटना के बाद भी अजय लगातार धमकी देकर पीड़िता को बुलाने लगा. परेशान होकर उसने अस्पताल जाना ही बंद कर दिया. जब उसके पति ने काम पर न जाने का कारण पूछा, तब उसने पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी अजय देवड़ा के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

प्रतिबंध के बाद हो रहा था बोरिंग

Sun Mar 23 , 2025
पुलिस ने जब्त की मशीन और ट्रक इंदौर:पंढ़रीनाथ थाना क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद हो रहे बोरिंग की सुचना पर पहुंची पुलिस ने बोरिंग मशीन के साथ ही ट्रक भी जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.पंढरीनाथ थाने में दर्ज शिकायत के […]

You May Like

मनोरंजन