इंस्टाग्राम हैक करने के शक में युवक से मारपीट

सीहोर। सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने के संदेह में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घटना श्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोठी जोड़-घाटपलासी रोड की है. पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार फरियादी फारूक, जो पेशे से ड्राइवर है ने बताया कि रविवार को सुबह वह श्यामपुर आया था. जब वह सोठी जोड़-घाटपलासी रोड के पास पहुंचा, तभी ग्राम रावनखेड़ा निवासी अनस खान और मुस्ताक खान ने उसे रोक लिया. फरियादी के मुताबिक अनस खान ने उस पर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने का आरोप लगाया। जब उसने इस आरोप से साफ इनकार किया, तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मुस्ताक खान ने डंडे से उसकी नाक पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा. इसके बाद अनस खान ने भी उसके साथ थप्पड़ों और हाथों से मारपीट की.

मारपीट के दौरान शोर-शराबा सुनकर मौके पर मौजूद समीर खान बीच-बचाव के लिए पहुंचे. इसी बीच रावनखेड़ा निवासी बबला खान, शादाब खान, लईक खान, गब्बर खान और शाहरुख खान भी वहां पहुंच गए. आरोप है कि इन लोगों ने भी फरियादी के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.

 

 

Next Post

पेंशनर्स एसोसिएशन ने विधायक राय को सौंपा ज्ञापन

Tue Jul 14 , 2026
सीहोर। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल राठौर के नेतृत्व में तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम एवं मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन विधायक सुदेश राय को सौंपा. एसोसिएशन के उप प्रांताध्यक्ष केएल बैरागी ने बताया कि मप्र, छत्तीसगढ पुर्नगठन अधिनियम की धारा में सहमति का कोई प्रावधान नहीं है […]

You May Like