
भोपाल। जयप्रकाश अस्पताल के गेट के पास सोमवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ. बुजुर्ग की मौत कड़ाके की ठंड के कारण होने की जानकारी सामने आई है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती था या बाहर से वह आए थे.
मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय ही बुजुर्ग व्यक्ति का पार्थिव शरीर अस्पतला के गेट के पास देखा गया. कयास लगाया जा रहा है कि वह अपना इलाज कराने के लिए जेपी अस्पताल पहुंचे ही थे, तभी वह गेट के पास ही गिर गए. मृतक की शिनाख्त करने में अस्पताल प्रबंधन जुटा है.
