अतिवर्षा प्रभावितों को दी जा रही राशि ऊंट के मुंह में जीरा समान

सीहोर। हाल ही में हुई अत्यधिक वर्षा एवं भीषण बाढ़ से सीहोर विधानसभा क्षेत्र के लगभग चार दर्जन गांवों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. बाढ़ के कारण हजारों परिवार संकट में हैं. अनेक मकान पूरी तरह अथवा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गईं, घरों में रखा अनाज बह गया तथा छोटे दुकानदारों और पशुपालकों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में सीहोर विधानसभा क्षेत्र के सीहोर, श्यामपुर, अहमदपुर एवं दोराहा ब्लाकों के अध्यक्षों के साथ बाढ़ पीडि़त महिला पुरुषों के हाथों श्यामपुर तहसील पहुंचकर तसीलदार को क्षेत्र कार्यकर्ता व ग्रामीणजनों के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत एवं मुआवजा दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मु यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में कहा गया कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही नुकसान का निष्पक्ष एवं पारदर्शी सर्वे कराया जाना आवश्यक है. ज्ञापन में मांग की गई है कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित किया जाए तथा मकान, दुकान, फसल, अनाज और पशुधन को हुए नुकसान का सर्वे कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए. किसानों को फसल क्षति का उचित मुआवजा देने के साथ जिन किसानों को फसल बीमा की राशिकम प्राप्त हुई है, उन्हें पात्रता के अनुसार शेष राशि का भुगतान कराया जाए.

श्री गुजराती ने कहा कि कुछ लोगों को नाम मात्र की राशि देना इन परिवारों के समक्ष ऊंट के मुंह में जीरा के समान है. इस आपदा की घड़ी में पार्टी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. सरकार को तत्काल राहत एवं पुनर्वास कार्य शुरू कराकर पीडि़त परिवारों को उचित राहत दिलाई जाए. राजीव गुजराती ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि पीडि़त परिजनों को शीघ्र राहत राशि मोहिया नही कराई गई तो यह लड़ाई उन पीडि़त परिवारों के हक और न्याय की है, उनका हक दिलाकर ही दम लेंगे. इस अवसर पर विवेक राठौर, घनश्याम यादव, रामनारायण शर्मा, कलीम पठान, पवन गुर्जर, जगदीश चौहान, सत्यनारायण भाटी, अरविन्द चौहान, मनोज परमार, घनश्याम मीणा, अफीज चौधरी, देवी सिंह तँवर, अफजल पठान, मांगीलाल पटेल, लोकेश गौर, खुमान गुर्जर, सुनीता अहिरवार, निदेश गौर, राहुल ठाकुर, सुरेन्द्र लोधी, रूपेश दांगी, सफरूद्दीन, मनीष मेवाड़ा, हरिओम सिसोदिया, हृदेश दांगी, प्रकाश चन्द शर्मा, ओम सोनी मौजूद थे.

 

 

Next Post

गन्दे पानी प्रदाय की गाज पेटी ठेकेदार पर गिरी अब कम्पनी खुद फिल्टर करेगी पानी

Thu Aug 20 , 2026
सतना : शहर में लंबे समय से जारी दूषित और बदबूदार पेयजल सप्लाई ने नगर निगम प्रशासन और ठेका कंपनी की कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी.शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गुजरात की कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को 6 करोड़ 87 लाख रुपये का पांच वर्षीय ठेका सौंपा […]

You May Like