महू क्षेत्र में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 220 लीटर कच्ची शराब जब्त

इंदौर. आबकारी विभाग ने महू के कई क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. टीम ने बड़ी मात्रा में शराब और महुआ-लहान नष्ट किया.

आबकारी विभाग की टीम ने महू के भौंडिया तालाब, बंजारी, भाटखेड़ी सहित कई इलाकों में एक साथ दबिश देकर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया. नियंत्रण कक्ष प्रभारी देवेश चतुर्वेदी और उप प्रभारी मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक खत्री, कमलेश सोलंकी, गोपाल यादव और पवन टिकेकर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. दस स्थानों पर की गई छापामार कार्रवाई में आठ प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए. टीम ने करीब 220 लीटर कच्ची शराब जब्त की, जबकि 1850 किलो महुआ-लहान मौके पर ही नष्ट किया. जब्त और नष्ट किए गए पदार्थों की कुल कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई जा रही है. कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक बी.डी. अहिरवार, सुनील मालवीय, मीरा सिंह, आशीष जैन, मीना माल, त्रिअंबिका शर्मा और कृतिका द्विवेदी शामिल रहे. इनके साथ आरक्षक ओमप्रकाश साहू, कमलेश निहोरे, मोहित रायकवार, एलेन बघेल, विक्रम यादव, विजय सोलंकी, वीरेन्द्र पटेल, विनीता नागराज, विवेक कनाडे, संजय सिंगार, नितिन सोनी, ललित गीते, रीना भिड़े और राहुल जामोद ने भी सहयोग दिया. आबकारी टीम आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखेगी.

Next Post

सडक़ दुर्घटना में पचोर निवासी महिला का प्राणांत, अभयपुर और पनवाड़ी के बीच रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर

Fri Nov 28 , 2025
पचोर। पचोर स्थित प्रेस कॉलोनी निवासी एक परिवार के सदस्यों की कार को शुक्रवार सुबह शाजापुर के समीप एक वाहन ने टक्कर मार दी. दुर्घटना में कार में सवार महिला का प्राणांत हो गया जबकि पति सहित अन्य परिजनों को चोट आई है. जानकारी के अनुसार पचोर स्थित प्रेस कॉलोनी […]

You May Like