सडक़ दुर्घटना में पचोर निवासी महिला का प्राणांत, अभयपुर और पनवाड़ी के बीच रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर

पचोर। पचोर स्थित प्रेस कॉलोनी निवासी एक परिवार के सदस्यों की कार को शुक्रवार सुबह शाजापुर के समीप एक वाहन ने टक्कर मार दी. दुर्घटना में कार में सवार महिला का प्राणांत हो गया जबकि पति सहित अन्य परिजनों को चोट आई है.

जानकारी के अनुसार पचोर स्थित प्रेस कॉलोनी निवासी जगदीश सोनी अपने परिवार के साथ देवास में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होकर लौट रहे थे इसी बीच शुक्रवार की सुबह शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में अभयपुर और पनवाड़ी के बीच नेशनल हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी कार को जोर की टक्कर मार दी.

दुर्घटना में गंभीर चोट के चलते उनकी पत्नी श्रीमती नीतू सोनी ने दम तोड़ दिया. दोपहर बाद पचोर स्थित मुक्तिधाम पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.

कार में सवार अन्य परिजनों को भी आई चोट दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार में सवार श्री जगदीश सोनी को गंभीर चोट आना बताया जा रहा है. कार में सवार कीर्ति सोनी, तेज सोनी सहित एक छोटा बालक एवं बालिका भी मामूली रूप से घायल हुए है. घायलों को तुरंत शाजापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. जबकि जगदीश सोनी को इंदौर रेफर किया गया है जहां उनका उपचार जारी है.

Next Post

सबके लिये आवास की अवधारणा से गरीब परिवारों को मिल रहा अपना आवास

Fri Nov 28 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सबके लिये आवास की अवधारणा के साथ प्रदेश के गरीब वर्ग को पक्का आवास देने में मध्यप्रदेश, देश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में बड़े पैमाने पर गरीब तबके को उनका आवास उपलब्ध कराया गया है। […]

You May Like