खंभों में फंसकर हवा में लटकी कार, चालक गंभीर

इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र में तड़के एक डरावना सड़क हादसा देखने को मिला. तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण एक कार बिजली के खंभों के बीच फंसकर हवा में लटक गई. चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.आलोक नगर निवासी अमन रघुवंशी (26) अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर घर लौट रहा था. रात करीब 3 बजे कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों में जा घुसी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार जमीन छोड़कर खंभों में लटक गई. राहगीरों ने मौके पर आते ही हादसे का भयानक मंजर देखा. कनाड़िया थाना प्रभारी सहर्ष यादव, उप निरीक्षक सचिन आर्य और आरक्षक दल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने डिक्की का गेट खोलकर और बड़ी मशक्कत के बाद घायल अमन को कार से बाहर निकाला. उसे तुरंत बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने हादसे के पीछे तेज रफ्तार और शराब के सेवन की भूमिका को संज्ञान में लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

राहुल गांधी की नागरिकता विवाद पर लखनऊ कोर्ट में तीखी बहस, याचिकाकर्ता का दावा- 'रॉल विंची' ही राहुल हैं, ब्रिटिश नागरिकता के सबूत पेश

Thu Jan 8 , 2026
नई दिल्ली/लखनऊ | 08 जनवरी, 2026: लखनऊ की विशेष एमपी-एलएलए अदालत में मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता से जुड़े मामले में अहम सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ऐस विग्नेश शिशिर ने करीब दो घंटे तक अपनी दलीलें पेश कीं और कोर्ट के समक्ष कई विदेशी […]

You May Like