साहब….पुलिस दर्ज नहीं कर रही सडक़ हादसे की रिपोर्ट

जबलपुर: साहब…शहपुरा थाना अंतर्गत किसरौद टोल नाके पास 11 जून को मेेरे पिता को बेलगाम कार चालक ने टक्कर मार दी थी लेकिन थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। यह गुहार पीडि़त बेटे ने लगाते हुए कार्रवाई की मांग पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय से की है।पीडि़त मोहित प्रधान ने बताया कि उसके पिता रामजी प्रधान 11 जून की रात मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

किसरौद टोल नाके के पास एक कार चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में रामजी प्रधान के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जब मोहित प्रधान शहपुरा थाने पहुंचे तो पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी न होने का हवाला देते हुए घायल को साथ लाने को कहा।

इसके बाद वह अपने पिता को एम्बुलेंस से थाने लेकर पहुंचे, जहां घायल करीब तीन घंटे तक एम्बुलेंस में ही मौजूद रहे लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस ने वाहन मालिक से पूछताछ का हवाला दिया और दो दिन बाद आने को कहा। अब पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Next Post

आधी रात को कमरे से गायब हुई 9वीं की छात्रा, अपहरण की आशंका

Thu Jun 18 , 2026
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत गंगासागर एकता चौक के पास रहने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के समय छात्रा अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ एक ही कमरे में सो रही थी। परिजनों ने अज्ञात पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा कर […]

You May Like