गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ… नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

इंदौर। गणेश उत्सव के अंतिम दिन शहर में भक्ति और भावनाओं का संगम देखने को मिला। घर-घर और पंडालों में विराजे बप्पा की विदाई पर भक्तों की आंखें नम हो गईं।

किसी ने निर्मित कुंड में तो किसी ने घर पर ही विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। आरती, जयकारों और नम आंखों के बीच हर ओर एक ही स्वर गूंजा – “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।”

Next Post

हड़ताल के दौरान ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवाओं के लिए बीसी कंपनियों ने कसी कमर

Fri Sep 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) की 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिन की हड़ताल के दौरान ग्रामीण इलाकों में जरूरी बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराने के लिए बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट्स (बीसी) नेटवर्क चलाने वाली कंपनियों ने पूरी तैयारी कर ली है। दूरदराज के गांवों में कई […]

You May Like