बच्चों को जंक फूड से दूर रखेंः विजयवर्गीय

योग मित्र योगशाला का लोकार्पण एवं उद्यान विकास कार्यों का भूमि पूजन

इंदौर: आज एयरपोर्ट रोड पर योगशाला का लोकार्पण और उद्यान विकास कार्य का भूमि पूजन हुआ. इस मौके पर रहवासियों ने बगीचे में पौधरोपण किया। साथ ही सामूहिक सूर्य नमस्कार किया.आज एयरपोर्ट रोड स्थित वार्ड नंबर 7 में एपीटीसी उद्यान एयरपोर्ट रोड पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं विशेष पुलिस महानिदेशक डॉक्टर वरुण कपूर द्वारा योग मित्र योगशाला का लोकार्पण एवं उद्यान विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया. इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य अश्विनी शुक्ल, सचेतक कमल वाघेला, क्षेत्रीय पार्षद भावना मनोज मिश्रा, संध्या यादव, राहुल जायसवाल, सीमा डाबी, अशोक चौहान चांदू , योग गुरु राकेश चौधरी एवं बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे।

काल गणना का केंद्र उज्जैन होता था
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हजार साल पहले पूरी दुनिया भारतीय कैलेंडर अनुसार चलती थी. पूरी दुनिया की काल गणना का केंद्र उज्जैन था. हम अपनी गौरवशाली परंपरा, धर्म गुरु और धर्म शास्त्र भूल गए है. भारतीय कैलेंडर विश्व का सबसे ज्यादा वैज्ञानिक कैलेंडर है. मंत्री ने आगे कहा कि महापौर द्वारा शहर के पूरे वार्ड के अंदर योग अभ्यास कराया जा रहा है, लोग स्वास्थ्य शिविर लगाते हैं. शरीर स्वस्थ रखने के लिए योग अभ्यास का शिविर लगाते है. महापौर और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं. साथ ही शहर वासियों से अपील करता हूं कि वह अपने बच्चों को जंक फूड से दूर रखें.

योग अभ्यास के साथ लाइब्रेरी की तरह उपयोगः महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, हमारी परिषद के गठन पर हमने शहर के प्रत्येक वार्ड में योग शेड निर्माण का संकल्प लिया था. उसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक 7 में सुंदर और आकर्षक योगशाला का निर्माण एवं लोकार्पण किया गया है. योगशाला में प्रातः काल योग अभ्यास के साथ ही दिन में इस योगशाला को लाइब्रेरी की तरह इस्तेमाल किया जाएगा. ताकि लोगों को स्वस्थ्य रहने के साथ ही शिक्षा भी प्राप्त हो सके. महापौर भार्गव ने कहा कि विगत दिनों निगम के पार्षदों की कार्यशाला की थी. सब पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड का प्रजेंटेशन दिया कि पिछले ढाई साल में हर वार्ड में 15 करोड़ से ज्यादा के काम किए है. उन्होंने कहा कि इंदौर का अपना खुद का नया पोर्टल बना रहे है

Next Post

इक्वाडोर में बस पलटने से सात लोगों की मौत

Mon Mar 31 , 2025
क्विटो, 31 मार्च (वार्ता) दक्षिण-पश्चिमी इक्वाडोर के तटीय प्रांत गुआयास में रविवार को एक अंतरप्रांतीय बस के पलटने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। गुआयाकिल अग्निशमन विभाग ने सड़क के किनारे पलटी हुई बस […]

You May Like