चलती कार में लगी भीषण आग, कार जलकर खाक, सवार बाल-बाल बचे

सीधी: जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पेट्रोल कार में ड्राइवर के साथ एक व्यक्ति बारात में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार के बोनट से धुआं उठने लगा। खतरा भांपते ही ड्राइवर ने तत्काल चाबी बंद की और दोनों लोग नीचे उतर गए।

कुछ ही सेकंड में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी तरह पेट्रोल कार धू-धू कर जलकर खाक हो गई।गनीमत रही कि समय रहते दोनों सवार नीचे उतर गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जुटी गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Next Post

दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर एक लाख की डिमांड, तीन बने आरोपी

Sun Nov 30 , 2025
जबलपुर: इंस्टाग्राम आईडी के जरिए दो युवक हनी ट्रैप का शिकार हो गए। हुस्न के जाल में फंस गए। लार्डगंज थाना अंतर्गत यादव कॉलोनी चौकी स्थित ईडब्ल्यूएस क्वार्टर शताब्दीपुरम में दोनों भाई युवती से मिलने पहुंचे तो युवती ने अपने दो युवक दोस्तों को बुला लिया, पहले तो दोनों भाईयों […]

You May Like