फ्लैट में लगी आग: धुएं में दम घुटने से पालतू कुत्ते की मौत

भोपाल। कोटरा सुल्तानाबाद स्थित गीतांजलि कॉम्पलेक्स में गुरुवार दोपहर एक फ्लैट में आग लग गई. इस हादसे में घर का एक पालतू कुत्ते की दम घुटने से मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक आग ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले नरेंद्र श्रीवास के फ्लैट में लगी. घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, केवल उनकी मां बरामदे में थीं. आग में घर का पूरा सामान जलकर राख, घर में रखी नकदी भी जल गई. धुएं से दम घुटने के कारण परिवार के एक पालतू डॉग की मौत हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और दमकल को कॉल किया. पुल बोगदा और माता मंदिर फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं, प्रारंभिक आशंका फ्रीज के कम्प्रेशर फटने की है. आग से बच्चों के स्कूल व जरूरी दस्तावेज भी जल गए. वार्ड-28 में हुई इस घटना के बाद नगर निगम अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर मुआवजे की मांग की है.

Next Post

महादेव मेले में चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा और सुविधाओं पर बनी रणनीति

Thu Feb 12 , 2026
​छिंदवाड़ा।जुन्नारदेव थाने में आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर महादेव मेले के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शांति समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस विभाग के आला अफसरों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। ​बैठक के दौरान मेले में उमड़ने वाली […]

You May Like