
सिंहस्थ-2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण के तहत प्रभावित हिस्से को हटाते समय गुरुवार सुबह शाही मस्जिद की मीनार का हिस्सा टूटकर छत पर गिर गया, जिससे छत को भी नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी को चोट नहीं आई। कलेक्टर रोशन सिंह ने मरम्मत कार्य शुरू कराया है। काजी खलीफुर्रहमान के अनुसार मीनार उतारने के दौरान तकनीकी गलती से यह नुकसान हुआ। बता दें कि 28 सितंबर को मस्जिद तोड़े जाने की भ्रामक जानकारी वायरल होने पर हिंसा भड़की थी, जिसमें 9 आरोपी गिरफ्तार कर 12 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजे गए हैं।
