जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, सांसद मिश्रा ने   मरीजों से जानी समस्याएं

सीधी। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज गणेश चतुर्थी के दिन जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। बुधवार दोपहर 3:30 बजे उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों से सीधी बातचीत की। मरीजों ने सांसद को बताया कि अस्पताल में पंखों की व्यवस्था ठीक नहीं है। जनरेटर भी लंबे समय से खराब है। बिजली जाने पर घंटों तक रोशनी नहीं रहती। सांसद ने इन समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। डॉ. मिश्रा ने दवाइयों और इंजेक्शन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने एक्सपायरी डेट और फार्मास्यूटिकल कंपनियों का डाटा भी देखा। मरीजों को केवल मानक दवाइयां देने के निर्देश दिए। सांसद ने अस्पताल के कंपाउंडरों और नर्सों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत की सराहना की। त्योहारों पर भी सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए जिम्मेदारी से काम करने का आग्रह किया। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान भी मौजूद थे। सिविल सर्जन डॉ. एस. बी. खरे ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और चुनौतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सांसद के निर्देशों से अस्पताल की सेवाएं बेहतर होंगी।

Next Post

गणेश चतुर्थी पर कांग्रेस कार्यालय में स्थापित हुई गणपति प्रतिमा

Wed Aug 27 , 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। पूजा-अर्चना पंडित शैलेंद्र शास्त्री ने विधि-विधान से संपन्न करवाई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शहरयार खान, डॉ. विक्रम चौधरी, प्रशांत गुरु सहित पीसीसी के कर्मचारी दौलत सिंह, अनूप, अनिल, […]

You May Like