‘पेड्डी’ के तूफान के बीच रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म, जानें ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का कलेक्शन

वरुण धवन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसने पहले दिन करीब 5.36 करोड़ रुपये की कमाई की है।

सिनेमाघरों में बीते शुक्रवार एक कई फिल्मों बड़ा मुकाबला देखने को मिला है। बीते शुक्रवार को बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर डेविड धवन की नई फिल्म है जवानी तो इश्क होना है रिलीज की गई। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं क्योंकि वरुण धवन एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश कर रही वरूण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर राम चरण की एक बड़ी फिल्म पहले से ही थिएटर्स में तहलका मचा रही है, जिसका सीधा असर है जावानी तो इश्क होना है की रिलीज पर पड़ा है।

सिनेमा घरों में वरुण धवन की धीमी शुरुआत
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ने अपने प्रदर्शन के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.36 करोड़ रुपये की कमाई की है। अगर सकल संग्रह की बात करें तो यह आंकड़ा लगभग 6.32 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।

लगभग 80 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म के लिए यह शुरुआत बहुत ज्यादा उत्साहजनक नहीं मानी जा रही है। है जवानी तो इश्क होना है फिल्म को समीक्षकों और आम दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे आने वाले दिनों की राह थोड़ी मुश्किल लग रही है।

राम चरण की पेड्डी ने बढ़ाई मुश्किलें
है जवानी तो इश्क होना है फिल्म को टक्कर देने के साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ बनकर सामने आई है। एक दिन पहले रिलीज हुई इस मेगा बजट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 110 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। ‘पेड्डी’ के इस जबरदस्त तूफान के बीच वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी को सिनेमाघरों में उतारना मेकर्स के लिए काफी जोखिम भरा फैसला साबित होता दिख रहा है।

फिल्म की कहानी पर एक नजर
वरूण धवन की इस फिल्म की कहानी एक शादीशुदा जोड़े जस और बानी के इर्द-गिर्द घूमती है। करियर की प्राथमिकताओं और परिवार शुरू करने के फैसलों के बीच दोनों के रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं। जब दोनों अलग रास्तों पर चलने का फैसला करते हैं, तो जस की जिंदगी में कुछ नए जबरदस्त मोड़ आते हैं।

‘है जवानी तो इश्क होना है’ डेविड धवन की एक बेहतरीन मनोरंजक फिल्म है, जो पूरी तरह के साथ कन्फ्यूजन, कॉमेडी और अफरातफरी को अपनाती है। वरुण धवन की जबरदस्त एनर्जी, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े का अच्छा साथ और खूब हंसाने वाले पलों के साथ, यह फिल्म बड़े पर्दे पर एक मजेदार अनुभव देती है।

Next Post

25 रुपये की नौकरी से शुरू हुआ सफर, संघर्षों को हराकर बने बॉलीवुड के चमकते सितारे

Sat Jun 6 , 2026
25 रुपये महीने की सैलरी से रेडियो जॉकी के रूप में करियर शुरू करने वाले सुनील दत्त ने संघर्षों को मात देकर बॉलीवुड, राजनीति और समाजसेवा में अलग पहचान बनाई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील दत्त का जन्म 1929 को पंजाब में हुआ था, जहां उनका जन्म हुआ वह जगह […]

You May Like