छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित बीडी कॉलोनी में एक युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी वीरू खटीक को गिरफ्तार कर कॉलोनी में उसका जुलूस निकाला।
थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे ने बीती रात करीब 8 बजे इस पूरे मामले की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आरोपी वीरू खटीक के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह गुंडा सूची में शामिल है।
प्रभारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने 181 पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद बीडी कॉलोनी में उसका जुलूस निकालकर जनता को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि असामाजिक तत्वों के लिए क्षेत्र में कोई जगह नहीं है। इसके पश्चात आरोपी को थाना लाया गया।स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी
