बदमाशों ने की दुकानदार की पिटाई पुलिस ने आरोपियों की तलाश की शुरू

भोपाल: शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों का आतंक इन दिनों बढ़ा है. एक दुकान के साथ मारपीट करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दिनदहाड़े एक चाय की दुकान पर कुछ बदमाश डंडे और तलवार लेकर अपने साथियों के साथ पहुंचे. बहस करते हुए आरोपियों ने दुकानदार युवक की बुरी तरह से पिटाई करनी शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार एयरोसिटी रोड पर मौजूद पंडित जी नाम की चाय नाश्ते की दुकान संचालित है. दुकानदार रितिक नामक युवक को मारने के लिए 8 से 10 बदमाश पहुंचे थे. सामान और रूपयों के लेन-देन को लेकर बदमाशों ने दुकान संचालक के साथ बहस की थी. दुकानदार की ओर से इसका विरोध करने पर बदमाशों ने दुकान में की तोड़फोड़ की. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. पीड़ित रितिक ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

25 लाख रू के नकली नोट बनाने का मटेरियल जब्त, आरोपी ने अब तक खपाए 5 लाख से ज्यादा

Sun Nov 16 , 2025
भोपाल: पिपलानी थाना पुलिस ने अबतक की कार्रवाई में 500 रू. के नकली नोट छापने वाले आरोपी विवेक के घर से करीब 25 लाख नकली नोट बनाने का मटेरियल बरामद किया है. विवेक ने जिन दुकानों से यह मटेरियल खरीदे और मंगाए थे. पुलिस अब उन स्थानों की भी जानकारी […]

You May Like