सतना में सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा

सतना। नगर पालिक निगम सतना के महापौर कक्ष में आज एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम के इंजीनियरों सहित संबंधित अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्षा उपरांत शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण की प्रगति की समीक्षा करना और आगामी कार्ययोजना तय करना था।

चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि जिन स्थानों पर बरसात के कारण सड़क निर्माण प्रभावित हुआ या नागरिकों से वादा किया गया था, वहाँ का कार्य शीघ्रता से और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रभावित वार्ड में नियमित समीक्षा की जाए और निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

साथ ही नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करने का निर्णय भी लिया गया। महापौर ने कहा कि नगर निगम की सर्वोच्च प्रतिबद्धता जनजीवन को सुगम बनाना, सतना का सतत विकास करना और जनकल्याण को निर्बाध गति देना है।

Next Post

जैविक कपास के क्षेत्र में हुई अनियमितताओं की CBI से जांच हो

Thu Aug 28 , 2025
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश में जैविक कपास के क्षेत्र में हो रही अनियमितताओं और घोटालों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा जैविक कपास उत्पादक है, लेकिन देशभर में सैकड़ों किसान समूह […]

You May Like