
नवभारत न्यूज
दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत खजरी गांव में विवाद होने से एक ही घर के चार लोगों पर हमला हो जाने से इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. मौके पर देहात थाने से प्रधान आरक्षक दिनेश सहित पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक उम्र 30 वर्ष, अरविंद रामबूढ़े और ममता राठौर बुरी तरह घायल होने पर इलाज जारी है।
