गोवर्धन और गौवशं पूजा हमारी संस्कृति का प्रतीक

सीहोर। गोवर्धन पूजन का पर्व जिले में श्रद्धा, उत्साह और परंपरागत गरिमा के साथ मनाया गया. जिलेभर में आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, गोपालक, शासकीय सेवक तथा गणमान्य नागरिक शामिल हुए.
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ग्राम लसूडिय़ा कांगर में आयोजित गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए और विधि विधान से गोवर्धन की पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की. इस मौके पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि गौसंरक्षण हमारी संस्कृति, आस्था और अर्थव्यवस्था से जुड़ा विषय है. उन्होंने कहा कि गोवर्धन और गोवंश की पूजा हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है. इसके लिए पशुपालन व जन-भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका है. पशुपालन से दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा के इस आयोजन ने न केवल धार्मिक परंपरा को सहेजने का कार्य किया, बल्कि समाज में पर्यावरण एवं पशुधन संरक्षण की दिशा में जन चेतना का भी सशक्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा फसल कटने और नई फसल की शुरूआत का समय है. इस घड़ी को उत्साह और उल्लास के साथ मनाने से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है.

Next Post

देवपुरा में उमड़ा आस्था का सैलाब, बारह खंभा मेले में दो लाख श्रद्धालुओं ने किया दूध अभिषेक

Wed Oct 22 , 2025
इछावर। देवपुरा में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में बुधवार को पारंपरिक बारह खंभा मेले का भव्य आयोजन हुआ. सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया और दिनभर आस्था का सैलाब उमड़ता रहा. करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने भगवान पशुपतिनाथ की देवशिला पर दूध चढ़ाकर पशुधन और परिवार की समृद्धि […]

You May Like