![]()
छिंदवाड़ा. अमरवाड़ा थाना क्षेत्र में छुआदेही तालाब में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान मतीन पिता ताज मोहम्मद अंसारी उम्र 34 वर्ष निवासी पौनार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मतीन 27 सितंबर से लापता था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर 2 अक्टूबर को अमरवाड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।छुआदेही तालाब में युवक का शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही अमरवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसे लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
