प्रदूषण नियंत्रण के लिए 30 ईवी आधारित रोड स्वीपिंग मशीनें होंगी तैनात : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण को केवल सर्दियों की समस्या के रूप में नहीं देख रही है, बल्कि पूरे वर्ष इसके स्रोतों पर वैज्ञानिक तरीके से काम किया जा रहा है।

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज यहां कैबिनेट बैठक में दो महत्वपूर्ण फैसले लिए गये। इसके तहत छोटी सड़कों पर मशीनीकृत सफाई व्यवस्था का विस्तार करने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को 30 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) आधारित मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें उपलब्ध कराने के लिए अनुदान दिया जायेगा। साथ ही, आईआईटी दिल्ली के सहयोग से पीएम2.5 और पीएम10 के प्रदूषण स्रोतों की लगातार रियल-टाइम पहचान और वैज्ञानिक विश्लेषण की व्यवस्था विकसित की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण को केवल सर्दियों की समस्या के रूप में नहीं देख रही है, बल्कि पूरे वर्ष इसके स्रोतों पर वैज्ञानिक तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क की धूल, वाहनों से होने वाला प्रदूषण, निर्माण एवं विध्वंस गतिविधियों से निकलने वाली धूल, औद्योगिक प्रदूषण, कचरा और बायोमास जलाने से होने वाले प्रदूषण सहित सभी प्रमुख स्रोतों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के विभिन्न विभाग, डीपीसीसी, नगर निगम और वैज्ञानिक संस्थान मिलकर प्रदूषण नियंत्रण के लिए कदम उठा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों फैसले एक-दूसरे के पूरक हैं-एक तरफ जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जायेगा, वहीं दूसरी ओर वैज्ञानिक तकनीक के माध्यम से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि प्रदूषण कहां से आ रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का प्रदूषण नियंत्रण अभियान केवल सर्दियों तक सीमित नहीं रहेगा और सड़क की धूल, वाहनों के उत्सर्जन, निर्माण गतिविधियों, औद्योगिक प्रदूषण, कचरा एवं बायोमास जलाने, हरित क्षेत्र बढ़ाने और प्रभावी प्रवर्तन के क्षेत्रों में वर्षभर कार्रवाई जारी रखी जायेगी।

 

 

 

Next Post

भारत ने महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल जीता

Tue Sep 29 , 2026
आइची नागोया, 29 सितंबर (वार्ता) भारत की किरण पहल, मचेत्तिरा राजू पूवम्मा, प्राची चौधरी और विथ्या रामराज ने महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने फ़ाइनल में 3:29.69 का समय लिया। बहरीन ने 3:30.21 के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि चीन ने 3:31.02 के समय […]

You May Like