पायलट ने शाह के दौरे को लेकर उन पर साधा निशाना

रायपुर 23 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे और उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ भाषण से नहीं, जमीनी स्तर पर काम होना चाहिए।

श्री पायलट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस हमेशा हिंसा के खिलाफ खड़े रहे हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ भाषण देने से काम नहीं चलेगा, ज़मीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन ध्रुवीकरण नहीं जाना चाहिए। जो भी कदम उठाए जाएं, वे पारदर्शी और प्रभावी होने चाहिए। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सोच-समझकर सख्त फैसले लेने की जरूरत है और जो भी निष्कर्ष निकले, उसका वास्तविक लाभ जनता तक पहुंचे, सिर्फ भाषणों से नहीं, बल्कि जमीनी काम से फर्क पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के डेढ़ साल के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह लचर रही है और राज्य में केंद्र सरकार का हस्तक्षेप भी काफी बढ़ गया है। ऐसे में जरूरी है कि सरकार को जनता के मुद्दों पर जवाबदेह बनाया जाए। इन सभी विषयों को ध्यान में रखते हुए आगामी मानसून सत्र के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी।

श्री पायलट ने कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में होने वाली बैठकों को लेकर बताया कि आज पूरे प्रदेश से पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और विभिन्न संगठनों के प्रमुख की बैठक ली जाएगी। इन बैठकों में सभी से रिपोर्ट ली जाएगी और उसी के आधार पर आने वाले समय के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए श्री पायलट का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी हाईकमान के निर्देश के बाद प्रदेश प्रभारी आज छत्तीसगढ़ में बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक की मैराथन बैठकें करेंगे।

Next Post

'सैयारा' का चौथा रोमांटिक गाना 'हमसफर' कल होगा रिलीज

Mon Jun 23 , 2025
मुंबई, 23 जून (वार्ता) यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) और मोहित सूरी की आगामी रोमांटिक फिल्म सैयारा का चौथा गाना हमसफर कल रिलीज होगा। फिल्म सैयारा के अब तक रिलीज हुए तीन गाने टाइटल ट्रैक सैयारा,जुबिन नौटियाल का बर्बाद और विशाल मिश्रा का तुम हो तो ,सभी को दर्शकों ने भरपूर प्यार […]

You May Like