थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 2 दिनों के अंदर फिल्म का कुल कलेक्शन 50 करोड़ रुपये के पार पहुंचा।
मुंबई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फेमस एक्टर विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर फैंस का क्रेज चरम पर है। सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पहले दिन की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के बाद शनिवार को भी टिकट खिड़की पर दर्शकों का तांता लगा रहा।
वीकेंड की शुरुआत होते ही सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी और ज्यादा बढ़ गई। वीकेंड का पूरा फायदा इस फिल्म के कारोबार में साफ तौर पर देखने को मिला है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, शनिवार यानी प्रदर्शन के दूसरे दिन फिल्म ने 11.72 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। हालांकि, देर रात के शो के आंकड़े सामने आने के बाद इस कमाई में और इजाफा होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
2 दिनों की कमाई में 50 करोड़ का आंकड़ा रिकॉर्ड टूटा
पहले दिन की शानदार शुरुआत ने ही फिल्म के हिट होने के संकेत दे दिए थे। शुक्रवार को अपने प्रदर्शन के पहले दिन ‘जन नायकन’ ने 42.70 करोड़ रुपये का बड़ा कलेक्शन दर्ज किया था।
दूसरे दिन की कमाई को जोड़ दिया जाए तो फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 54.42 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। केवल 2 ही दिनों में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करके फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
क्षेत्रीय भाषाओं में जानिए कैसा रहा फिल्म का कारोबार
अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म ‘जन नायकन’ को सबसे ज्यादा प्यार तमिल भाषा के दर्शकों से मिल रहा है। तमिल क्षेत्र में दूसरे दिन फिल्म ने 09.50 करोड़ रुपये जुटाए।
इसके अलावा हिंदी भाषी राज्यों में फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं तेलुगु भाषा की बात करें तो 0.97 करोड़ रुपये की कमाई की। अन्य भाषाओं से लगभग 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है।
अन्य फिल्मों के मुकाबले मजबूत स्थिति में दिखी कहानी
सिनेमाघरों में इस समय अन्य कई बड़ी फिल्में भी लगी हुई हैं, लेकिन ‘जन नायकन’ की कमाई के आगे सब पिछड़ती नजर आ रही हैं। हॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘द ओडिसी’ ने शनिवार को 3.88 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि ‘धमाल 4’ केवल 1.39 करोड़ रुपये ही जुटा सकी।
अगर कहानी की बात करें तो बॉबी देओल द्वारा निभाए गए अपराधी के रोल द्वारा विजि नाम की लड़की का अपहरण और उसे बचाने पहुंचे टीवीके यानी विजय के इर्द-गिर्द घूमता घटनाक्रम दर्शकों को बांधे रखता है।
