इंडियानापोलिस (अमेरिका) 20 जून (वार्ता) दो बार की ओलंपिक चैंपियन केट डगलस फ्रीस्टाइल स्ट्रोक 50 मीटर तैराकी स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इंडियाना यूनिवर्सिटी नैटटोरियम में गडलस ने शुक्रवार को प्रो स्विम सीरीज 2026 में फ्रीस्टाइल स्टोक 50 मीटर तैराकी स्पर्धा 23.59 सेकंड के समय के साथ अपने नाम की।। जब न्यूयॉर्क के पेल्हम की रहने वाली 24 साल की इस तैराक ने स्वीडन की स्टार सारा सोजोस्ट्रॉम का 2023 वर्ल्ड एक्वाटिक्स चैंपियनशिप का 23.61 सेकंड का पिछला वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। डगलस को खुद भी यकीन नहीं हो रहा था कि पूल में क्या हुआ है; वह पानी में तैरते हुए उस पल का पूरा आनंद ले रही थीं। उन्होंने रनर-अप ग्रेटचेन वॉल्श (जिन्होंने 23.78 सेकंड का समय लिया) से कुछ मिलीसेकंड पहले ही दीवार को छुआ।
हालांकि वॉल्श ने 23.91 सेकंड का पुराना अमेरिकी रिकॉर्ड तोड़ा – जो उनके और डगलस के नाम संयुक्त रूप से था – लेकिन यह उस शानदार तैराकी को पीछे छोड़ने के लिए काफी नहीं था, जिसकी बदौलत डगलस अब वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बन गई हैं। रेस के तुरंत बाद वॉल्श ने भी उनकी तारीफ की।
अमेरिकी तैराकी इतिहास की इन दो सबसे तेज महिलाओं के बाद एना मोएश फिनिश लाइन तक पहुंचीं। वह 24.20 सेकंड के समय के साथ 24-सेकंड की बाधा को पार नहीं कर सकीं। उनके ठीक पीछे छह बार की ओलंपिक मेडलिस्ट टोरी हस्क 24.27 सेकंड के समय के साथ रहीं।
प्रतियोगिता के बाद डगलस ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं अभी भी सदमे में हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं। मुझे सच में अमेरिकी रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद थी, लेकिन – वाह – मैं सच में बहुत उत्साहित हूं”
