निस्वार्थ समाज सेवा ही व्यक्ति को महान बनाती है – आचार्य

*अमृत महोत्सव पर हुआ कटारे का सम्मान*

ग्वालियर। जब व्यक्ति कामना रहित हो कर निस्वार्थ भाव से बिना किसी भेद भाव के समाज की सेवा करता है तो निश्चित ही समाज भी ऐसे समाज सेवक को पूरा सम्मान देता है। कटारे के सम्मान में आयोजित यह समारोह इसी बात का प्रमाण है। उक्त उदगार जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु राज कुमार आचार्य ने स्थानीय मानस भवन में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी पं, राम बाबू कटारे के जीवन के 80 बर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। समारोह का आयोजन तुलसी मानस प्रतिष्ठान एवं प्रबुद्ध नागरिक मंच के तत्वावधान में किया गया। कटारे को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए महामंडलेश्वर हरी दास नागा जी जडेरुआ सरकार एवं दंदरौआ सरकार से राम वरण दास पधारे। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार डॉ केशव पान्डे, चन्द्र मोहन नागौरी साहित्यकार महेश कटारे, भगवान स्वरूप चैतन्य,शायर क़ाज़ी तनवीर, चेम्बर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ आचार्य हरीश शास्त्री और पं चन्द्र शेखर शास्त्री ने श्रीगणेश पूजन कर कराया। कटारे ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। अतिथियों का स्वागत अभय पापरीकर, उपेन्द्र गिरगांवकर, किसन मुदगल, अशोक भारद्वाज, विजय कब्जू, उमैश उप्पल, कल्ली पंडित, राजेन्द्र मुदगल आदि ने किया। समाज सेवा के क्षेत्र में कटारे के जीवन के 80 बर्ष पूर्ण होने पर महेश मुदगल के संचालन में आयोजित अमृत महोत्सव मे पधार कर सर्व श्री विवेक शेजवलकर, विधायक डॉ सतीश सिकरवार, मुन्ना लाल गोयल इंका नेता सुनील शर्मा, पूर्व सम्भागीय आयुक्त बी एम शर्मा,जीवाजी क्लव के अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ ,आई आई टी टी एम के चन्द्र शेखर बरुआ आदि ने कटारे को शुभकामनाएं दी।आयोजक संस्थान द्वारा प्रस्तुत अभिनन्दन पत्र का वाचन डॉ आलोक शर्मा ने किया। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से कटारे का शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह, उपहार आदि भेंट कर सम्मान किया गया।

Next Post

ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमलों से परमाणु अप्रसार व्यवस्था के ध्वस्त होने का खतरा: ग्रॉसी

Mon Jun 23 , 2025
वियना, 23 जून (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने सोमवार को कहा कि इजरायल-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष से वैश्विक परमाणु अप्रसार व्यवस्था के ध्वस्त होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने इस संकट को हल करने के लिए कूटनीति की आवश्यकता […]

You May Like