महिला की दुष्कर्म और हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

नरसिंहपुर, 23 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र में एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला की दुष्कर्म और हत्या के आरोपी बसंत चौधरी, कपाल और हरिकिशन को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शुक्रवार की शाम महिला की दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव को एक खेत में फेंक दिया था और मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने कल सुबह शव बरामद करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू की थी।

Next Post

पटवारी एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया

Sun Feb 23 , 2025
धार, 23 फरवरी (वार्ता) आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में आज एक पटवारी प्रशांत त्रिपाठी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गयी है। ईओडब्ल्यू के अनुसार इंदौर निवासी देवेंद्र नरवरिया नाम के व्यक्ति […]

You May Like