मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किया ध्वजारोहण

जबलपुर: स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगाँठ जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर सिविल लाइन स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां सुबह 9 बजे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का राज्य की जनता के नाम संदेश का सीधा प्रसारण हुआ।

इसके बाद मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी बधाई संदेश दिया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों एवं अंगदान और देहदान करने वाले व्यक्तियों के परिजनों का सम्मान किया । समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले शासकीय कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Next Post

MP Weather Alert: फिर लौटे मेघ, धार,बैतूल,नर्मदापुरम और सिवनी सहित आज कई जिलों में भारी बारिश

Fri Aug 15 , 2025
भोपाल:मध्यप्रदेश में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है.सक्रिय मौसम प्रणाली के असर से प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार यह क्रम अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा. कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के आसार हैं, […]

You May Like