गेहूं उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त उपलब्ध हों बारदाने

सीहोर। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 10 अप्रैल से प्रारंभ होगा. उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने तथा किसानों को असुविधा न हो, इसके लिए कलेक्टर बालागुरू के. ने बैठक आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की. बैठक में कलेक्टर ने कहा उपार्जन केन्द्रों पर बारदानों की कमी किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही तौल कांटे, नमी मापक यंत्र, साफ-सफाई, पेयजल, छाया और किसानों के बैठने की समुचित व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. उन्होंने बिजली, इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि खरीदी कार्य बिना किसी बाधा के संचालित हो सके. बैठक के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रों पर स्लॉट बुकिंग के आधार पर किसानों को निर्धारित समय पर ही बुलाया जाए ताकि भीड़ न बढ़े. गेहूं खरीदी निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही की जाए और गुणवत्ता से समझौता न हो. किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

छोटे किसानों की गेहूं पहले खरीदी जायेगी: कलेक्टर

Tue Apr 7 , 2026
जबलपुर: कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें रबी उपार्जन की तैयारियों की विस्‍तृत समीक्षा की गई। साथ ही उपार्जन में सभी विभागों के दायित्‍वों के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि रबी उपार्जन के लिए केन्‍द्रों […]

You May Like