स्कूटी से गिरे बैग में रखी 20 लाख की ज्वेलरी उठा ले गए स्कूटी सवार, घटना सीसीटीवी में कैद

ग्वालियर:एक सराफा व्यापारी के साथ बड़ी घटना घटी है। मुरार के सदर बाजार स्थित पारस ज्वैलर्स के संचालक साकेत जैन का लगभग 20 लाख रूपये के गहने से भरा थैला सड़क पर गिर गया। यह घटना मुरार थाना इलाके में हुई। इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पारस ज्वैलर्स के संचालक साकेत जैन रात लगभग 8.15 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, उसी समय रास्ते में उनके गहने से भरा थैला सड़क पर गिर गया।

उसी बीच सामने से आ रहे 2 स्कूटी सवार अज्ञात युवकों ने इन गहनों से भरे थैले को उठा लिया और मौके फरार हो गये।घटना का पता उस समय चला जब संवालक साकेत जैन अपने घर पहुंचे तो गहनों से भरा थैला गायब था। इसका पता चलते ही संचालक के पैरों तले जमीन खिसक गयी। वह तत्काल थाने पहुंचे मामले की शिकायत की। संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने मामले की जांच और गहनों की तलाश के लिये गुरूवार को जब मुरार सदर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किया तो पुलिस को एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में गहनों से भरे बिना नम्बर की स्कूटी सवार 2 युवक सड़क पर पड़े गहनों के थेले को उठाकर ले जाते हुए कैद हो गये।पुलिस ने फुटेज के आधार पर स्कूटी सवार दोनों अज्ञात युवकों की तलाश कर रही है। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी या कार्रवाई नहीं हो सकी है। लेकिन पुलिस अभी स्कूटी सवारों की तलाश में जुटी हुई है।

Next Post

दिनदहाड़े अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी ले उड़े

Fri Nov 14 , 2025
इंदौर: थाना बाणगंगा क्षेत्र के न्यू राम नगर में देर रात डेढ़ से तीन बजे के बीच चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. गली नंबर 6 में रहने वाले सुरेंद्र महतो ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर का ताला अज्ञात बदमाश तोड़कर भीतर घुसे और अलमारी में रखे […]

You May Like