बस में मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी धराए, पीछा कर ट्रैफिक जवानों ने पकड़ा

इंदौर. तिलक नगर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से बस में मोबाइल चोरी कर भाग रहे दो शातिर बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए. आरोपियों को भागते वक्त मोटरसाइकिल से गिरने पर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा. पुलिस ने चोरी गया मोबाइल और वारदात में उपयोग की गई बाइक जब्त कर ली है.

फरियादी छग्गन कन्नौजे निवासी बागदरा, खरगोन अपनी पत्नी को इंदौर से खरगोन जाने वाली बस में बैठाने पिपल्याहाना चौराहा पहुंचे थे. तभी एक युवक उनका मोबाइल चुराकर बस से उतर गया और पहले से खड़ी मोटरसाइकिल पर अपने साथी के साथ भागने लगा. इस दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए पीछा किया. तेज रफ्तार में बाइक असंतुलित होकर गिर गई और दोनों आरोपी पकड़े गए. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तोशिफ पिता शब्बीर खान निवासी गांधीनगर और शाहरूख पिता नवाब खान निवासी सम्राट कॉलोनी इंदौर के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ तिलक नगर थाने में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की गई है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अब आरोपियों से अन्य घटनाओं में भी जानकारी जुटा रही है.

Next Post

गढ़ा ग्राम पंचायत में नहीं है मुक्ति धाम का रास्ता

Sun Sep 21 , 2025
गुना। जिला मुख्यालय से लगा ग्राम पंचायत गढ़ा के ग्रामीण वर्षों से एक गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। यहां न तो सही मुक्ति धाम है और न ही वहां तक जाने के लिए कोई रास्ता। मजबूरी में ग्रामीण खुले में ही अंतिम संस्कार करने को विवश हैं। यह स्थिति […]

You May Like